बिटिया
आँखों मे सितारे होंगे रातों मे उजाले होंगे
बाहों मे पहले पहल जब आएगी तू
बाहों के सिरहाने होंगे मौसम भी सुहाने होंगे
बंधन मे पहले पहल जब बाँधेगी तू
ख़ुशियों के तराने होंगे हँसने के बहाने होंगे
आँगन मे पहले पहल जब चलेगी तू
तारे भी बाराती होंगे सपने तेरे साथी होंगे
दुल्हन का लाल जोड़ा जब पहनेगी तू
साजन तेरे घर आए होंगे अपने तेरे पराए होंगे
डोली मे मेरी बेटी जब जाएगी तू

0 Comments:
Post a Comment
<< Home