Sunday, February 18, 2007

sometimes you feel...

आँखों से छलकी बूंदों मे
कुछ भूले बिसरे लम्हे हैं
हथेली पे रखे दिखते हैं
इनमे कुछ ऐसे चेहरे हैं

कल जो देखे थे हमने
आज ख्वाब वो सहमे हैं
छू ना ले हक़ीक़त इन्हे
चुप से सिरहाने पड़े हैं

-------------------------------

aankhon se chalaki boondon me
kuch bhule bisre lamhe hain
hatheli pe rakhe dikhte hain
inme kuch aise chehre hain

kal jo dekhe the hamne
aaj khwab vo sahame hain
chu naa le haqiqat inhe
chup se sirhaane pade hain

[Arvind]

आहट मगर आपकी आपका हाल-ए-दिल कहती है

खवाइशों के दरिया पे कश्ती हक़ीक़त की चलती है
रोशनाई को किनारों पे रात ख्वाबों भरी जलती है

क्या कहें आपसे दिल हमारा ज़रा सा परेशान है
इसकी हर धड़कन बस इंतज़ार आपका करती है

झुकी झुकी सी निगाह और होंठों पे ख़ामोशी है
आहट मगर आपकी आपका हाल-ए-दिल कहती है

हो गयी है रात बहुत शमा भी अब बुझने को है
घर जाओ ए परवानों इंतज़ार ज़िंदगी करती है

बह गये कितने ही "आशिक़" सैलाब-ए-इश्क़ मे
जो पहुँचे किनारे उन्हे सलाम ज़िंदगी करती है

[अरविंद]

--------------------------------------

khvaishon ke dariya pe kshati haqiqat ki chalti hai
roshnai ko kinaron pe raat khvaabon bhari jalti hai

kya kahen aapse dil hamara zara sa pareshaan hai
iski har dhadkan intezaar aapka hi karti hai

jhuki jhuki si nigaah aur honthon pe khamoshi hai
ahat magar aapki aapka haal-e-dil kahati hai

ho gayi hai raat bahut shama bhi ab bujhne ko hai
ghar jaao e parwanon intzaar zindagi karti hai

bah gaye kitne hi "ashiq" sailaab-e-ishq me
jo pahunche kinare unhe salam zindagi karti hai

[Arvind]

The other side of the Street

Life has been great this year so far...lot of things has changed when clock striked 12:00 on 31st dec 2006. No...there are no tangible effects but I am feeling the change and I guess that's what matters.
I have felt myself smiling whenever I see a couple hand in hand walking down the other side of the street. Earlier I just used to smile and walk on my way, now it occurs to me that how would it feel being on the other side of the street. I know most of you who have walked down that other side of the street would have your own opinion...like it's simply great or you just gotta feel it or it's better to be on my side of the street :). With due respect to all those opinions, I think that I am going to do what I feel without listening to anyone but my heart. Yeah, I know it's dangerours...no not the other side of the street but listening to my heart :). The desire of making someone smile alongside me as well as on other side of the street is compelling enough..isn't it?

Saturday, February 03, 2007

वो है कहाँ?

हैं चेहरे ख़ूबसूरत बहुत से यहाँ
वो चेहरा लेकिन छुपा है कहाँ
जिसकी रातों मे ख्वाब मेरा है
जिसके होंठों पे नाम मेरा है
वो है कहाँ?

आँखें चमकती हुईं ज़ुल्फ़ बिखरी हुई
होगी यहीं कहीं खोई खोई हुई
जिसकी आँखों मे इंतज़ार मेरा है
जिसके चेहरे पे ऐतबार मेरा है
वो है कहाँ?

मेरी चाहत मे ख़ुद से अनजान है
ढूँढती है मुझको आईने मे कहीं
जिसकी साँसों मे धड़कन मेरी है
जिसके कंगन मे छन छन मेरी है
वो है कहाँ?

आवाज़ मेरी है सरगम है उसकी
दिल है मेरा धड़कन है उसकी
बेचैन मैं हूँ होगी बेक़रार वो भी
ज़िंदगी तू ना सता अब बता दे मुझे
वो है कहाँ?

[अरविंद]